आईसीसी की पीसीबी को मिली चेतावनी
T20 World Cup Update: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा टी20 वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दिए जाने पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने संज्ञान लिया है। आईसीसी ने नाराजगी जताते हुए पीसीबी को चेतावनी दी है। सूत्रों के मुताबिक मामले में आईसीसी ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से अलग होता है तो वह पाकिस्तान क्रिकेट को पूरी दुनिया से अलग कर देगा। इसके अंतर्गत पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं होगी, एशिया कप से बाहर कर दिया जाएगा और उसकी घरेलू लीग PSL में खेलने के लिए किसी विदेशी खिलाड़ी को NOC नहीं मिलेगा।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा भारत में अपने तय ग्रुप मैच नहीं खेलने को लेकर आईसीसी की मीटिंग में अड़ा रहा। नतीजा रहा कि टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश बाहर हो गया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। पूरे विवाद में देखा जाए तो भारत में खेलने के लिए बांग्लादेश को राजी करने की जगह पाकिस्तानी ने उसकी मनमानी में साथ दिया और उसे उकसाता रहा। यहां तक कि मुद्दे को वोटिंग तक ले गया। हालांकि वोटिंग में पाकिस्तान और बांग्लादेश अलग-थलग पड़ गए।
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश के बायकॉट से भारत को टूरिज्म व टिकटों से होने वाली कमाई पर पड़ेगा असर
पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने लाहौर में बयान दिया, “हम टी20 विश्व कप में खेलेंगे या नहीं, यह निर्णय सरकार लेगी।" हालांकि, मोहसिन नक़वी ने ये बात एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कही है और आईसीसी ने इसे गंभीरता से लिया है।
ये भी देखें:
भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव शेख हसीना के बांग्लादेश में सत्ता से बेदखल होने के बाद देखने को मिला। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में भारत में काफी गुस्सा देखने को मिला था। इसके चलते भारत में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के आदेश पर आईपीएल की टीम केकेआर ने रिलीज कर दिया। यही बात बांग्लादेश सरकार और उसके क्रिकेट बोर्ड को चुभ गई। उसने फिर आईसीसी से गुहार लगाई की बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भारत में सुरक्षित नहीं है इसलिए टी20 वर्ल्ड कप के उसके मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं। इस पर आईसीसी सहमत नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: ICC ने बांग्लादेश के रिप्लेसमेंट का किया एलान, टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को किया शामिल
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…