Breaking

आचार्य प्रशांत को मिली जान मारने की धमकी, टीम ने की कानूनी कार्रवाई की तैयारी

Life threat to Acharya Prashant News: प्रसिद्ध दार्शनिक एवं लेखक आचार्य प्रशांत को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आचार्य प्रशांत द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में वक्तव्य देने के बाद वीडियो के जरिए उन्हें धमकी दी गई है। दरअसल, दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज के एससी-एसटी सेल ने अंबेडकर जयंती पर आचार्य प्रशांत को कार्यक्रम में आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने अंबेडकर पर अपनी बात रखी थी। मामले को लेकर प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन ने शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कार्यक्रम में आचार्य प्रशांत ने क्या कहा?

कार्यक्रम में एक छात्र ने सवाल किया कि क्या डॉ. अंबेडकर इस बात में भरोसा करते थे कि सिर्फ संवैधानिक उपायों से सामाजिक अन्याय को दूर किया जा सकता है? जवाब में आचार्य प्रशांत ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का तरीका निश्चित रूप से सही था। उन्होंने पिछली शताब्दी के पूर्वार्ध में महात्मा गांधी और डॉक्टर अंबेडकर दोनों को दलित वर्ग के उत्थान के प्रमुख नाम बताया। गांधी जी वर्ण व्यवस्था के सुधार, नैतिक और आध्यात्मिक तरीके से कुरीतियों को हटाने की बात करते थे । लेकिन आचार्य प्रशांत ने बताया कि डॉक्टर अंबेडकर ने इसे आसान नहीं माना। उन्होंने स्वयं दर्द झेला था, इसलिए उनका तरीका ज्यादा व्यवहारिक था। उन्होंने संस्थागत सुरक्षा, कानूनी और संवैधानिक उपायों पर जोर दिया। आचार्य ने आगे कहा कि अंबेडकर का तरीका गांधी जी से ज्यादा क्रांतिकारी था। सुधार न होने पर उन्होंने धर्म त्यागने तक की बात की। उन्होंने जोर दिया कि अंबेडकर के संवैधानिक उपायों का ही असर है कि आज समाज के बड़े वर्ग तक अधिकार पहुंचे हैं। इसके अलावा उन्होने जातिगत भेदभाव पर भी बात रखी थी।

'संवेदनशील विषयों पर बयान देने से मिली है धमकी'

प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन ने इस मामले की जानकारी देते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फाउंडेशन के प्रवक्ता के अनुसार, संवेदनशील मुद्दों पर दिए गए बयानों के बाद इस तरह की धमकियां समय-समय पर मिलती रहती हैं। आचार्य प्रशांत का यह संवाद छात्रों के बीच हुआ, जहां उन्होंने सामाजिक न्याय, जाति, धर्म और सुधार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम का पूरा वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है, जिसमें उनके विचारों की गहराई साफ तौर पर देखी जा सकती है।

पहले भी मिल चुकी है आचार्य प्रशांत को धमकियां

आचार्य प्रशांत को पूर्व में भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद, फाउंडेशन का कहना है कि आचार्य प्रशांत को अभी तक किसी भी प्रकार की पुलिस या राज्य सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है। समर्थकों ने अधिकारियों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऑनलाइन नफरत और धमकियों के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का आह्वान किया है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago