अदिति और ईशान किशन
Ishan Kishan to marry Jaipur model soon: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ धुआंधार पारी खेलने के बाद भारतीय ओपनर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया चर्चा में आ गईं। दरअसल, क्रिकेटर ईशान के दादा ने हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर खुलासा किया और बताया कि परिवार को उनकी शादी से कोई दिक्कत नहीं है।
29 साल की अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली हैं। वो 2017 में फेमिना मिस इंडिया कंपटीशन की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। फिर उन्होंने मिस डीवा 2018 का ताज अपने सिर पहना। अदिति हुंडिया ने कम उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उनका अपना 'लेबल अदिति हुंडिया' नाम का एक फैशन ब्रांड भी है। उनके पिता जयपुर के एक जाने-माने कारोबारी हैं जबकि उनकी मां सोशल वर्कर हैं।
अदिति हुंडिया सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं और उनके 270,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 2019 में IPL के दौरान ईशान किशन और अदिति हुंडिया के डेटिंग रूमर्स आग की तरह वायरल होने लगे थे। अदिति हुंडिया को अक्सर अपने बॉयफ्रेंड ईशान किशन को मैच के दौरान चीयर करते देखा जाता रहा है। उन्हें कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है। सोशल मीडिया पोस्ट भी उनके रिलेशनशिप की गवाही देते हैं।
अदिति की नेट वर्थ करीब 16–25 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई मॉडलिंग, फैशन ब्रांड और एड्स के जरिए होती है। दूसरी ओर, ईशान किशन की नेट वर्थ कथित तौर पर 63 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर रचा इतिहास
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…