Afghanistan PoK Map Controversy: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले नक्शे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के एक प्रमोशनल वीडियो में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत के नक्शे का हिस्सा दिखाया गया। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले पर आपत्ति जताई है।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर भारत के साथ होने वाली टी20 सीरीज का प्रमोशनल वीडियो शेयर किया। वीडियो में भारत का नक्शा दिखाया गया, जिसमें PoK और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत के हिस्से के रूप में दर्शाया गया। वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नक्शे में दिखाए गए हिस्सों को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने चिंता जाहिर की है। हालांकि, अभी तक पाकिस्तान की ओर से इस मामले में किसी औपचारिक अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई है।
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा और सुरक्षा को लेकर तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच सीमा पर झड़पें और हवाई हमले भी हो चुके हैं। पाकिस्तान लगातार अफगान तालिबान पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है। वहीं, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव का असर अब खेल कूटनीति पर भी दिखाई दे रहा है।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्रोमो में भारत के साथ सीरीज को लेकर लिखा कि यह मुकाबले दो देशों को फिर से एक साथ लाएंगे। बोर्ड ने कहा कि ये सिर्फ मैच नहीं, बल्कि जोश, रोमांच और महत्व से जुड़े मुकाबले हैं, जिनमें अफगानिस्तान के लाखों लोगों की उम्मीदें और गर्व शामिल हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले नक्शे को लेकर उठे विवाद ने दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को भी चर्चा में ला दिया है।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/satya-niketan-building-collapse-mcd-action/
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…