Afghanistan attacks on Pakistan News: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का अफगानिस्तान ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस हमले में अफगानिस्तान पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मारने, एक चेक पॉइंट और 19 चौकियों पर कब्जे का दावा किया है। साथ ही कई पाक सैनिकों को बंदी बनाए जाने की बात कही। गौरतलब है, पाकिस्तानी सेना ने बीते दिनों अफगानिस्तान के प्रमुख शहरों- काबुल, कंधार और पक्तिया पर एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें कई लोगों के मारे जाने और कैंपों के तबाह होने की खबर आई थी। सूचना है कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट को मार गिराया है।
ये भी पढ़ें: पाक के एयर स्ट्राइक पर आई अफगानिस्तान की बड़ी चेतावनी, कहा- सही वक्त पर देंगे मुंहतोड़ जवाब
अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से सीमा उल्लंघन और आम नागरिकों की मौत के जवाब में की गई। 26 फरवरी की रात करीब 8 बजे अफगान सेना ने डूरंड रेखा के पास पक्तिका, पक्तिया, खोस्त और नंगरहार इलाकों में एक साथ हमला किया। करीब 4 घंटे चली इस लड़ाई में अफगान मुजाहिदीन ने पाकिस्तान के 2 बड़े सैन्य ठिकानों और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया। वहीं 4 अन्य चौकियों से पाकिस्तानी सैनिक जान बचाकर भाग गए।
इस खूनी संघर्ष में 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। अफगान सेना कई सैनिकों के शव अपने साथ ले गई है और कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा बंदी भी बना लिया गया है। इस दौरान अफगान बलों ने पाकिस्तान का एक टैंक तबाह कर दिया और भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और एक सैन्य वाहन भी अपने कब्जे में ले लिया। अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रात 12 बजे उनके चीफ ऑफ स्टाफ के आदेश पर हमला रोका गया।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अफगानिस्तान से NATO सेनाओं के जाने के बाद उम्मीद थी कि अफगानिस्तान में शांति आएगी और तालिबान अफगान लोगों के हितों और इलाके की स्थिरता पर ध्यान देगा, लेकिन तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की कॉलोनी बना दिया। उन्होंने दुनिया भर से आतंकवादियों को अफगानिस्तान में इकट्ठा किया और आतंकवाद का एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया। ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने (अफगान सरकार) अपने ही लोगों को बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित कर दिया. उन्होंने महिलाओं से वे अधिकार छीन लिए जो इस्लाम उन्हें देता है। पाकिस्तान ने हालात को स्थिर रखने के लिए सीधे और दोस्त देशों के जरिए हर मुमकिन कोशिश की. उन्होंने आगे कहा कि हमने बहुत ज़्यादा डिप्लोमेसी की, लेकिन तालिबान भारत का प्रॉक्सी बन गया।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया F16 से हमला; मदरसा समेत 7 ठिकानों पर दागी मिसाइलें, दर्जनों से ज्यादा लोगों की मौत
तालिबान के किलर ड्रोन ने पाकिस्तान में मचाई दहशत, ISIS ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…