होम = Breaking = अफसाना खान का इंस्टा अकाउंट हुआ हैक, बोलीं- फर्जी पोस्ट से रहें सावधान

अफसाना खान का इंस्टा अकाउंट हुआ हैक, बोलीं- फर्जी पोस्ट से रहें सावधान

Afsana Khan Hack News: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'नाल नचना' से चर्चा में आईं सिंगर अफसाना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने फैंस से अपील की है कि उनके अकाउंट से आने वाले किसी भी मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें।

अफसाना खान ने वीडियो जारी कर जताई नाराजगी

अफसाना खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। उन्होंने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट निजी और प्रोफेशनल अपडेट साझा करने का अहम जरिया है, ऐसे में किसी के अकाउंट का गलत इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता। सिंगर ने बताया कि उन्होंने अकाउंट वापस पाने के लिए रिकवरी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सिद्धू मूसेवाला संग गानों से मिली पहचान

अफसाना खान पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2012 में 'वॉइस ऑफ पंजाब सीजन 3' से अपने करियर की शुरुआत की थी। सिद्धू मूसेवाला के साथ 'तितलियां' और 'धक्का' जैसे हिट गानों ने उन्हें खास पहचान दिलाई। इसके अलावा, वह सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, शो में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला और वह जल्द ही बाहर हो गई थीं।