Thursday, Sep 24

होम = News Top = नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता गुट को झटका, उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता गुट को झटका, उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस

Mamata Banerjee Rejinagar Bypoll: पश्चिम बंगाल के आगामी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी गुट के सामने लगातार नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। नंदीग्राम के बाद रेजीनगर सीट से पार्टी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने भी शनिवार को नामांकन वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने प्रशासन पर पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। हालांकि, बाद की रिपोर्टों में उनके फैसले पर पुनर्विचार की बात भी सामने आई है।

कार्यकर्ताओं की कमी का दिया हवाला

चौधरी ने कहा कि पार्टी के पास फिलहाल आधिकारिक चुनाव चिन्ह नहीं है और कार्यकर्ताओं पर अलग-अलग तरह से दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कई कार्यकर्ता काम के लिए क्षेत्र से बाहर चले गए हैं, ऐसे में उनके साथ चुनाव लड़ना मुश्किल है।

नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। इससे एक दिन पहले ममता गुट की नंदीग्राम उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने भी अपना नामांकन वापस लिया था।

कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, फिर गिरफ्तारी

संचिता के हटने के बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की थी। हालांकि, इसके कुछ ही समय बाद मिलन प्रधान को 2007 के एक हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

TMC नाम और चुनाव चिन्ह पर विवाद

इससे पहले चुनाव आयोग ने टीएमसी के नाम और पारंपरिक चुनाव चिन्ह पर अंतरिम रोक लगाई थी। इसके बाद ममता गुट को ‘Mamata All India Trinamool Congress’ नाम और ‘Football Player’ चिन्ह, जबकि अरूप राय-ऋतब्रत बनर्जी गुट को ‘Democratic Trinamool Congress’ नाम और ‘Envelope’ चिन्ह दिया गया। ममता बनर्जी ने आयोग के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

ये भी पढ़े: ट्रंप ने रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, दी मंजूरी; भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ