देश

ED के बाद अब CBI की छापेमारी, अनिल अंबानी पर 17,000 करोड़ घोटाले का शिकंजा

Anil Ambani CBI raid : देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) के मालिक को कौन नहीं जानता है। ऐसे में कंपनी और इसके प्रमोटर डायरेक्टर अनिल अंबानी (Anil Ambani) सवालों के घेरे में हैं। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कंपनी के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को 2000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ बताया जा रहा है। CBI की टीमें शुक्रवार को मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। ये छापेमारी रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों पर की जा रही है।

जानें क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, SBI ने 13 जून 2025 को इस मामले को औपचारिक रूप से “फ्रॉड” की श्रेणी में रखा था। यह कदम भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट गाइडलाइंस और बैंक की बोर्ड-स्वीकृत पॉलिसी के तहत उठाया गया था। इसके बाद, 24 जून 2025 को बैंक ने इस धोखाधड़ी को RBI को रिपोर्ट किया और CBI में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अब CBI ने औपचारिक केस दर्ज कर लिया है और जांच की दिशा में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना

इस पूरे प्रकरण की जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी पिछले महीने लोकसभा में लिखित रूप में दी थी। उन्होंने बताया था कि बैंक ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट RBI को भेज दी है और CBI में भी शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। अब जबकि CBI ने केस दर्ज कर लिया है, आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

CBI की छापेमारी से गंभीर हुआ मामला

इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी अनिल अंबानी को 17,000 करोड़ रुपए के कथित लोन फ्रॉड केस में पूछताछ के लिए बुलाया था। ED ने रिलायंस ग्रुप और उससे जुड़ी कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें ग्रुप से जुड़ी करीब 50 व्यावसायिक कंपनियों और 25 व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। ED की इस कार्रवाई के बाद से ही यह मामला सुर्खियों में है और अब CBI की छापेमारी ने इसे और गंभीर बना दिया है।

कब से हुई उल्टी गिनती शुरू

गौरतलब है कि SBI ने दिसंबर 2023, मार्च 2024 और सितंबर 2024 में RCOM को कई बार नोटिस जारी किए थे। बैंक ने कंपनी से ऋण शर्तों के उल्लंघन पर जवाब मांगा था। लेकिन कंपनी संतोषजनक उत्तर देने में विफल रही। बैंक ने यह भी आरोप लगाया कि RCOM खातों के संचालन में गंभीर अनियमितताएं थीं और कंपनी पारदर्शिता नहीं बरत रही थी। यही वजह रही कि बैंक ने RCOM के खातों को फ्रॉड की श्रेणी में डाल दिया और CBI को इस मामले की जानकारी दी। वर्तमान में CBI की टीमें मुंबई में अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही हैं। तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई शुरुआती स्तर की है और आने वाले दिनों में जांच का दायरा और बढ़ाया जा सकता है।

देश की सबसे बड़ी कंपनी के मालिक आज फंसे

इस मामले ने एक बार फिर अनिल अंबानी और उनके बिजनेस साम्राज्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कभी देश की सबसे चर्चित कारोबारी हस्तियों में शुमार रहे अनिल अंबानी का नाम पिछले कुछ वर्षों से लगातार विवादों और कर्ज मामलों में सामने आता रहा है। ED और अब CBI की जांच के बाद यह देखना होगा कि आने वाले समय में इस केस का क्या नतीजा निकलता है।

ये भी पढ़े : कानपुर में आवारा कुत्तों ने किया जानलेवा हमला, BBA छात्रा के चेहरे पर लगे 17 टांके

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago