National Space Day 2025
National Space Day 2025 : भारत आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। यह वही दिन है जब दो साल पहले, 23 अगस्त 2023 को, चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग की थी। यह उपलब्धि भारत को उस क्षेत्र में उतरने वाला पहला और चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना गई। इसी अद्वितीय उपलब्धि की स्मृति में इस दिन को हर वर्ष राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है।
“आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाओं तक” यह भारत की प्राचीन खगोल विज्ञान परंपरा और आने वाले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के बीच के विकास को दर्शाता है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कहानी केवल तकनीकी प्रगति की नहीं, बल्कि दृढ़ता, नवाचार और आत्मनिर्भरता की मिसाल है। शुरुआती दौर में रॉकेट के हिस्से साइकिल और बैलगाड़ियों पर ढोकर लॉन्च स्थल तक पहुंचाए गए। भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट (1975) छोटे से गांव में तैयार किया गया था। 1981 में एप्पल उपग्रह को परीक्षण के लिए बैलगाड़ी से ले जाया गया, ताकि धातु की गाड़ियां सिग्नल में बाधा न डालें।
आदित्य-एल1 मिशन सूर्य का अध्ययन कर जलवायु अनुसंधान को नई दिशा दे रहा है। आने वाला गगनयान मिशन भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान होगी। छात्र-आधारित इनोवेशन और ग्रामीण कनेक्टिविटी इसरो के कार्यों को ज़मीन से अंतरिक्ष तक जोड़ते हैं।
ये भी पढ़े : चंद्रमा पर किसका अधिकार? भारत की अनूठी स्थिति से जवाब की उम्मीद
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस केवल एक दिन का जश्न नहीं, बल्कि भारत की वैज्ञानिक सोच, तकनीकी उत्कृष्टता और आत्मनिर्भरता की पहचान है। आर्यभट्ट से लेकर गगनयान तक की यह यात्रा दिखाती है कि कैसे भारत ने सीमित संसाधनों से शुरुआत कर आज वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है।
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…