Madagascar Gen Z protests
Madagascar Gen Z protests : नेपाल के बाद अब मेडागास्कर में भी Gen-Z का उग्र प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित है द्वीपीय देश मेडागास्कर। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, एक विशेष सैन्य इकाई ने सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया। इस बगावत को संभावित तख्तापलट के रूप में देखा जा रहा है, जिसके चलते मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना देश छोड़कर फरार हो गए हैं। यह घटनाक्रम तीन सप्ताह तक चले युवा आंदोलन 'Gen Z Madagascar' के विरोध प्रदर्शनों के बाद सामने आया है।
मेडागास्कर की औसत आयु 20 साल से कम है, और लगभग 3 करोड़ की आबादी में से तीन-चौथाई लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन गुजारते हैं। विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 1960 में स्वतंत्रता मिलने से लेकर 2020 तक देश की प्रति व्यक्ति GDP में 45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार शाम को राष्ट्र के नाम संबोधन की घोषणा की थी, लेकिन सैनिकों द्वारा राज्य प्रसारक पर हमले के कारण इसे टालना पड़ा। विपक्षी नेता सिटेनी रांद्रिआनासोलोनियाको ने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना रविवार को एक फ्रांसीसी सैन्य विमान के जरिए देश छोड़कर चले गए। हालांकि, राष्ट्रपति की मौजूदा स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अब तक उनके कार्यालय की ओर से नहीं की गई है।
राजोएलिना को 2009 में सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाने वाली विशेष सैन्य इकाई CAPSAT ने दावा किया है कि उन्होंने देश की सभी सशस्त्र सेनाओं का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। CAPSAT के कमांडर कर्नल माइकल रांद्रिआनीरिना ने बताया कि संघर्ष के दौरान एक सैनिक की मौत हुई है, हालांकि उन्होंने इसे तख्तापलट मानने से इनकार किया। उनके मुताबिक, "सेना ने जनता की आवाज पर प्रतिक्रिया दी है।"
पानी और बिजली की कमी को लेकर 25 सितंबर को शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई देश के युवाओं, खासकर 'Gen Z Madagascar' नामक समूह ने की। यह आंदोलन धीरे-धीरे भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन में बदल गया। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, अब तक कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि सरकार इस आंकड़े को स्वीकार नहीं करती।
ये भी पढ़े : शहबाज शरीफ के सामने ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, “मेरे बहुत अच्छे मित्र…..”
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…