Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। हर सीजन की तरह इस बार भी घर में ड्रामा, तकरार और गुस्से का माहौल चरम पर है। हाल ही के एपिसोड में म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक और एक्टर अभिषेक बजाज के बीच हुई तीखी बहस ने पूरे घर और सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया। इस झगड़े ने न सिर्फ बाकी कंटेस्टेंट्स को हिला दिया बल्कि टीवी इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नॉमिनेशन टास्क के दौरान अमाल और अभिषेक के बीच बात इतनी बिगड़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। टास्क के दौरान अमाल ने मजाकिया लहजे में अभिषेक को पानी पुरी खिलाते हुए कहा, “घर का सारा कचरा खा लिया, ये भी खा ले।” इस दौरान उन्होंने अभिषेक के चेहरे को छू लिया, जिससे अभिषेक आगबबूला हो गए। उन्होंने तुरंत रिएक्ट करते हुए कहा, “चेहरे पर हाथ मत लगाओ।”
हालात इतने गरमा गए कि अभिषेक ने गुस्से में आकर अमाल को धक्का दे दिया। तभी बसीर बीच-बचाव करने पहुंचे और अभिषेक को डांटते हुए बोले, “क्या जरूरत है धक्का देने की? जाकर उधर बैठ।”
इस पूरे वाकये पर ‘बिग बॉस 7’ की विनर गौहर खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि, “किसी भी परिस्थिति में किसी के चेहरे को छूना या फिजिकल टच करना गलत है। शो में बहस की एक सीमा होनी चाहिए। अगर ऐसा करना जायज़ हो गया, तो कोई भी किसी पर हाथ उठा सकता है।” उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, और फैंस दो गुटों में बंट गए। कुछ ने अमाल का समर्थन किया, जबकि कुछ अभिषेक के पक्ष में नजर आए।
‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ फेम काम्या पंजाबी ने भी इस विवाद पर अपनी राय दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “अमाल का रवैया बिल्कुल गलत था। इस तरह का व्यवहार शो में नहीं चल सकता। बसीर का बीच में बोलना भी अनुचित था।” काम्या के बयान को भी दर्शकों ने खूब सराहा और कई लोगों ने कहा कि शो में शब्दों की बहस तक तो ठीक है, लेकिन किसी भी रूप में शारीरिक टकराव अस्वीकार्य है।
ये भी पढ़े - बिग बॉस 19 के इस कंटेस्टेंट ने खोले अपने लव लाइफ के राज, कहा-कभी एक्टर को डेट नहीं किया
इस झगड़े के बाद #AmaalMalik और #AbhishekBajaj दोनों ही नाम ट्रेंड करने लगे। कुछ दर्शकों का कहना है कि अमाल ने जानबूझकर अभिषेक को उकसाया, जबकि बाकी का मानना है कि हिंसा किसी भी स्थिति में सही नहीं ठहराई जा सकती। वही घर से बाहर होने के लिए इस बार मृदुल तिवारी, मालती चाहर, गौरव खन्ना और नीलम गिरी नॉमिनेट हुए हैं। आने वाले वीकेंड का वार में इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट को घर छोड़ना पड़ सकता है।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…