खेल

पेरिस ओलंपिक के बाद अरशद नदीम से फिर भिड़ेंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

India vs Pakistan : भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच एक बार फिर से मुकाबला होने वाला है.पेरिस ओलंपिक के बाद अब 16 अगस्त को पोलैंड में सिलेसिया डायमंड लीग में  अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा भिड़ेंगे.पोलैंड में अरशद नदीम के साथ उनका मुकाबला भले ही ओलंपिक से संबंधित न हो,लेकिन दोनों देशों के प्रशंसकों के लिए यह काफी रोमांच रहने वाला है.

पेरिस ओलंपिक के बाद पहला मुकाबला

पेरिस ओलंपिक 2024 में उनके मुकाबले के बाद से यह दोनों दिग्गजों के बीच पहली मुलाकात होगी,जहां नीरज पोडियम पर रहे और नदीम ने पाकिस्तान के लिए इतिहास रचा. वैश्विक मंच पर लगातार प्रभावित कर रहे हैं. हाल ही में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर के थ्रो के साथ नीरज ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है.

2025 का सीजन रहा है शानदार

चोपड़ा का 2025 का सीजन शानदार रहा है.  दक्षिण अफ्रीका में जीत, दोहा में दूसरा स्थान,पोलैंड, पेरिस और ओस्ट्रावा में शीर्ष दो स्थान और हाल ही में,बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा क्लासिक में 86.18 मीटर की प्रभावशाली जीत हासिल की है.

95 मीटर का लक्ष्य

शुक्रवार को एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए नीरज ने ओलंपिक और विश्व चैंपियन ने अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपने स्थिर, चरण-दर-चरण दृष्टिकोण पर जोर देते हुए कहा कि मैं स्टेप बाय स्टेप  जाने में विश्वास करता हूँ. मैंने अब 90 मीटर को छू लिया है, इसलिए मैं इसे एक या दो मीटर बढ़ाना चाहूंगा. फिर 95 मीटर का लक्ष्य रखूँगा.

ये भी पढ़ें : IND vs ENG 3rd Test : चोटिल पंत को क्यों पड़ी बल्लेबाजी की जरूरत…तीसरे टेस्ट में संकट में भारत !

टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (13-21 सितंबर) चोपड़ा का ध्यान अपने खिताब को बचाने पर  है. उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए अच्छी तैयारी कर रहा हूँ और मुझे उम्मीद है कि मैं वहाँ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूँगा. यह साल की सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

54 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

59 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago