Chirag Paswan
Chirag Paswan: बिहार में आगामी कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं चुनाव से पहले विपक्ष जहां कानून व्यवस्था को मुद्दा बना रहा है, तो वहीं सत्ताधारी गठबंधन के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर मुखर नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए चिराग ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि और कितने बिहारी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे।
ऐसे में चिराग पासवान (Chirag Paswan) का हालिया पोस्ट सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे? समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है?” दरअसल, बिहार में लगातार हत्या समेत अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। पिछले दिनों पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पटना में जिले में ही बालू कारोबारी रमाकांत यादव को मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद शुक्रवार रात तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें: ये हमारी मासी हैं…पवन कल्याण का हिंदी को लेकर बड़ा बयान, जानें क्यों हो रहा विवाद
वहीं, बिहार में एक के बाद एक हो रही हत्याओं पर चिराग पासवान ने पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, चिराग पासवान इससे पहले भी अपनी ही सरकार के प्रशासन को घेर चुके हैं। चाहें मुजफ्फरपुर की दलित बच्ची से रेप की घटना हो या फिर पटना के PMCH में समय पर इलाज न मिलने से उसकी मौत होने की। लोजपा-आर नेता हर मामले में नीतीश सरकार को घेरते हैं।
यह भी देखें: Delhi Weather News: दिल्ली में बारिश बनी मुसीबत, सड़कें बनी झीलें |
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…