National Sports Day
National Sports Day 2025 : राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हॉकी के मैदान में हाथ आजमाते दिखे। सीएम योगी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर लखनऊ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे और राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं को सम्मानित किया।
इस दौरान सीएम योगी ने हॉकी के मैदान में हाथ आजमाते हुए एक जोरदार शॉट लगाया है। खेलों के प्रति उनके इस अंदाज ने खिलाड़ियों में खासा उत्साह भर दिया। वहीं सीएम योगी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम स्पिरिट की मिसाल भी पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां से अनेक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और ओलंपियन पैदा हुए हैं।
सीएम योगी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद, केडी सिंह बाबू, मोहम्मद शाहिद, रविंद्र पाल, सैय्यद अली, डॉ. आरपी सिंह, सुजीत कुमार, रजनीश मिश्रा, मोहम्मद शकील, देवेश चौहान और एमपी सिंह जैसे दिग्गजों ने यूपी से खेल (National Sports Day) की शुरुआत कर देश का गौरव बढ़ाया है।
ये भी पढ़े : दो दिवसीय काशी दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, बाढ़ राहत शिविर की स्थिति का लेंगे जायजा
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…