Categories: मनोरंजन

सलमान के बाद अब आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी महिला, पकड़े जाने पर बताई ये वजह

Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के घर में एक महिला के जबरदस्ती घुसने का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस ने सोमवार (26 मई) को दुबई से आई एक महिला को झूठे बहाने से अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के बांद्रा स्थित घर में घुसने के आरोप में हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ जबरन घर में घुसने का मामला दर्ज कर लिया है.

महिला ने की झूठे बहाने से घर में घुसने की कोशिश

पुलिस की मानें तो महिला सोमवार (26 मई) को शाम करीब 6 बजे अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पहुंची, जब आदित्य शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे. उस दौरान हाउस हेल्प संगीता पवार ने घर का दरवाजा खोला तो महिला बाहर खड़ी थी. फिर महिला ने पवार से पूछा कि क्या ये आदित्य रॉय कपूर का घर है, और यह पूछने के बाद उसने कहा कि वह अभिनेता को कपड़े और उपहार देने के लिए आई है. इस पर पवार ने उसे अंदर आने के लिए कह दिया.

महिला ने की अभिनेता से मिलने की जिद

पुलिस शिकायत के अनुसार, जब संगीता पवार ने महिला से पूछा कि क्या उसने आदित्य से मिलने के लिए कोई अपॉइंटमेंट लिया है, तो महिला ने बताया कि उसकी मीटिंग शाम में 6 बजे है. कुछ देर बाद जब अभिनेता घर लौटे तो पवार ने उन्हें महिला के बारे में जानकारी दी. तब आदित्य ने कहा कि वह महिला को नहीं जानते. अज्ञात महिला ने अभिनेता से मिलने की जिद की. शिकायत में आगे कहा गया है कि जब महिला ने अभिनेता के करीब जाने की कोशिश की, तो पवार ने कपूर को बाहर जाने के लिए कहा.

महिला के खिलाफ मामला दर्ज

इसके बाद पवार ने महिला को घर से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह जिद पर अड़ गई. पवार ने तुरंत घर के मैनेजर और दूसरे मैनेजर को बुलाया, जिन्होंने तुरंत खार पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. पवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्द कर लिया है. पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम गजाला जकारिया सिद्दीकी बताया है. साथ ही वह दुबई के लिवान की रहने वाली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: पंचकूला में बुराड़ी जैसा कांड, एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Ranjana Kumari

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

20 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

50 minutes ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

2 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago