Categories: खेल

इंग्लैंड में भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं कुलदीप यादव !

Kuldeep Yadav : विदेश में टेस्ट के लिए भारत के प्रमुख स्पिनर के रूप में अपनी पहचान बना चुके करिश्माई स्पिनर  कुलदीप यादव अब 30 साल के हो चुके हैं लेकिन अविश्वसनीय है कि उन्होंने भारत के लिए केवल 13 टेस्ट मैच खेले हैं. 2019 में सिडनी में उनके पांच विकेट लेने के कुछ साल बाद फॉर्म में गिरावट और करियर को खतरे में डालने वाली घुटने की सर्जरी के कारण वो  आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के बाद पांचवें विकल्प के स्पिनर बन गए.

इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड

कुलदीप यादव के बचपन के कोच कपिल पांडे ने दावा किया है कि वो इंग्लैंड में भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. कपिल पांडे ने कहा कि कुलदीप अब वही गेंदबाज नहीं रहा.2024 में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रू विकेट पर चार टेस्ट मैचों में  19 विकेटों पर बात करते हुए पांडे ने कहा कि यह वही इंग्लैंड टीम नहीं है. हमने देखा है कि पिछली बार जब उन्होंने कुलदीप का सामना किया था,तो उन्होंने कैसा प्रदर्शन किया था.वे उसे नहीं चुन पाए थे.बता दें पिछली बार जब वे 2018 में इंग्लैंड में थे तो लॉर्ड्स की हरी-भरी पिच पर उनका अनुभव अविस्मरणीय रहा था. उन्होंने बल्ले से 44 रन और नौ ओवर में दो विकेट का योगदान दिया था .

इंग्लैंड दौरे  पांच टेस्ट खेलेगा भारत

भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने रविवार को स्पष्ट किया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के इंग्लैंड दौरे पर सभी पांच टेस्ट खेलने की संभावना नहीं है. मोहम्मद शमी को भी पांच दिवसीय टेस्ट के लिए फिट नहीं माना गया है. और आर अश्विन के अब रिटायर होने के बाद,भारत को इंग्लैंड के "बज़बॉलर्स" के खिलाफ एक्स-फैक्टर के रूप में कुलदीप यादव पर भरोसा होगा. लेकिन उनके सामने अपनी चुनौतियां होंगी.ड्यूक बॉल से स्पिन गेंदबाजी करना एक कला है. मेरा निजी विचार है कि केवल शेन वॉर्न ही इस कला में पारंगत थे.कुलदीप को ड्यूक बॉल से अपनी लय हासिल करनी होगी. 

,

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

15 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

48 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

51 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago