symbolic image
Uttarakhand News : सावन शुरू हुआ नहीं है और पहाड़ों पर बारिश का असर दिखने लगा है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को गढ़वाल और कुमाऊं के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ बिजली भी कड़क सकती है। वहीं हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होने वाली है। बताया जा रहा है कि कुछ इलाको में तेज बारिश होने की भी संभावना है। जिसको लेकर पूरे राज्य में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
देहरादून में धूप से गर्मी
उत्तराखंड के कई इलाकों में आज सुबह से ही बादल देखने को मिले हैं। चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, देहरादून में बारिश भी देखने को मिली है। लेकिन इसी के साथ देहरादून में धूप के कारण गर्मी से तापमान भी बढ़ गया है। हालांकि ये अभी भी नार्मल तापमान से कम ही है।
मौसम विभाग ने लोगों से की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि लोग इस समय सतर्क रहें। बिजली गिरने वाले इलाकों में रहने वाले निवासियों को खुले में रहने को कहा गया है। बारिश से उत्तराखंड में हर साल कई इलाके प्रभावित होते हैं। हर साल इस मौसम में सतर्क रहने के लिए प्लानिंग भी की जाती है, फिर भी प्रकृति के सामने कोई टिक नहीं सकता बस बचाव किया जा सकता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…