Badrinath DJ concert controversy: बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान हुए संगीत और नाच-गाने के कार्यक्रम को लेकर अब विवाद बढ़ता दिख रहा है। कार्यक्रम के वीडियो सामने आने के बाद विरोध शुरू हुआ, जिसके बाद चमोली जिला प्रशासन ने सेना की स्थानीय बटालियन गढ़वाल स्काउट्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी भी ऐसे आयोजनों पर नाराजगी जता चुके हैं।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने भी ऐसे कार्यक्रमों को सांस्कृतिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया था। वहीं, चमोली के डीएम गौरव कुमार ने गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर को भेजे नोटिस में कहा कि बदरीनाथ धाम में इस तरह के सामूहिक आयोजन और तेज आवाज में संगीत का इस्तेमाल धाम की गरिमा के अनुरूप नहीं है। नोटिस के मुताबिक, इससे रोजाना होने वाली पूजा-अर्चना भी प्रभावित होती है।
नोटिस में कहा गया है कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय प्रशासन की छवि भी प्रभावित होती है। डीएम गौरव कुमार ने कार्यक्रम की अनुमति को लेकर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सक्षम स्तर से अनुमति ली गई थी। साथ ही, कार्यक्रम में तेज आवाज में संगीत बजाए जाने की वजह भी पूछी गई है।
बदरीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ सीमांत क्षेत्रों के स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना था। महोत्सव के जरिए महिलाओं और युवाओं के लिए उद्यमिता और पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही गई थी। समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।
Shambhu Sharan Patel Bihar women safety: बिहार में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत…
Pramod Krishnam death threat: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी सुरक्षा को…
Asian Games 2026 Indian Archers: एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों ने मेडल की उम्मीद बढ़ा…
Pakistan TTP double attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर आतंकी हमले ने…
Badrinath Dham Event: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम में बिना प्रशासनिक अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम…
Virat Kohli 2027 World Cup: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज से…