Asian Games 2026 Indian Archers: एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों ने मेडल की उम्मीद बढ़ा दी है। आइची-नागोया में रविवार को कंपाउंड तीरंदाजी के टीम इवेंट में भारत की मेंस और महिला टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। मेंस टीम ने कड़े मुकाबले में भूटान को 235-232 से हराया। अब सेमीफाइनल में भारतीय तिकड़ी का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।
दक्षिण कोरिया ने क्वार्टर फाइनल में ईरान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने कजाकिस्तान के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। चिखिता तनिपार्थी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और पृथिका प्रदीप की तिकड़ी ने 233-230 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। अब भारतीय महिला टीम भी दक्षिण कोरिया के खिलाफ उतरेगी।
दक्षिण कोरिया ने क्वार्टर फाइनल में ईरान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर, भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने कजाकिस्तान के खिलाफ पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की। चिखिता तनिपार्थी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और पृथिका प्रदीप ने 233-230 से जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।
भारतीय खिलाड़ियों शुगर शांति और कमाली प्रकाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। शुगर ने चीनी ताइपे की चेन वान-यू को 7.33-5.40 से हराया। वहीं कमाली ने सिंगापुर की कैमिली मैरी स्पैकारोटेला को 7.57-4.50 से मात दी। दोनों खिलाड़ियों का क्वार्टर फाइनल मुकाबला कल होगा।
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत की बेटियों का शूटिंग में धमाका, सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा
Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…
US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…
Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…
Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…
Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…