Pramod Krishnam death threat: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी सुरक्षा को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा के सरगना कुलवीर सिंह सिद्धू के नाम से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। कृष्णम के मुताबिक, उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबर से लगातार फोन आ रहे थे, जिसके बाद पंजाबी भाषा में एक ऑडियो संदेश मिला। इसमें बम और रॉकेट लॉन्चर से हमला करने की धमकी दी गई।
संभल के पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रमोद कृष्णम को धमकी मिलने की शिकायत पुलिस को मिली है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, प्रमोद कृष्णम ने दावा किया कि कुछ देश विरोधी ताकतें भारत को ‘तालिबान और खालिस्तान’ बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध के विग्रह स्थापित करने का उनका संकल्प है और धाम का निर्माण जारी है।
प्रमोद कृष्णम ने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से गंभीरता से ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उन्हें मिली धमकी को लेकर प्रशासन को जरूरी कदम उठाने चाहिए, लेकिन किसी भी परिस्थिति में कल्कि धाम का निर्माण प्रभावित नहीं होना चाहिए। कृष्णम ने कहा कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है या उनकी हत्या कर दी जाती है तो वह इसे अपना बलिदान मानेंगे। उन्होंने देश के लोगों और सनातन समाज से भी यह बात साझा करते हुए कहा कि उनके साथ होने वाली किसी घटना के बाद कल्कि धाम के निर्माण का काम रुकना नहीं चाहिए। उनके मुताबिक, धाम का निर्माण एक संकल्प के तहत किया जा रहा है और इसे पूरा करने की प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई करेंगी।
ये भी पढ़ें: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाया राजनीति करने का आरोप, कहा- उन्हें यूपी में नहीं जम रही योगी सरकार
Punjab university student protest: पंजाब में दो विश्वविद्यालयों में छात्रों के प्रदर्शन ने शनिवार रात…
Shambhu Sharan Patel Bihar women safety: बिहार में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत…
Badrinath DJ concert controversy: बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान हुए संगीत और नाच-गाने…
Asian Games 2026 Indian Archers: एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों ने मेडल की उम्मीद बढ़ा…
Pakistan TTP double attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर आतंकी हमले ने…
Badrinath Dham Event: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम में बिना प्रशासनिक अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम…