Shambhu Sharan Patel Bihar women safety: बिहार में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष के हमलों के बीच अब सत्तारूढ़ बीजेपी के भीतर से भी सरकार के लिए सवाल खड़े हुए हैं। शनिवार को राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए सम्राट चौधरी सरकार पर निशाना साधा।
बीजेपी सांसद शंभू शरण पटेल ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा, “बिहार में पुलिसिंग व्यवस्था चरमरा गई है।” पटेल ने राज्य में कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नए मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति की जरूरत बताई। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों में अब कानून का डर नहीं रह गया है और स्थिति में पूरी तरह सुधार की आवश्यकता है।
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक वीडियो को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना उन्होंने सरकार को अयोग्य बताया और प्रशासन-पुलिस की जवाबदेही पर सवाल उठाए। यादव ने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों को अलग-थलग घटना बताकर खारिज किया जा सकता है और राजनीतिक तर्कों के जरिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के मामलों में प्रशासन और पुलिस की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
पिछले एक हफ्ते में बिहार के अलग-अलग हिस्सों से लड़कियों के कथित उत्पीड़न से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं, जिसके बाद कई जिलों की पुलिस सतर्क हुई है। इसी दौरान जमुई के बाहरी इलाके के एक पहाड़ी क्षेत्र का वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ युवकों पर दो किशोर छात्राओं को घेरकर परेशान करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया और नंदन यादव व हरेराम यादव को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें: बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…