पंजाब

विश्वविद्यालयों में छात्रों का प्रदर्शन, हंगामे के बाद आगजनी-तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी

Punjab university student protest: पंजाब में दो विश्वविद्यालयों में छात्रों के प्रदर्शन ने शनिवार रात तनाव का माहौल बना दिया। राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी के बाद जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी छात्र प्रदर्शन पर उतर आए। मीडिया में सामने आई खबरों के मुताबिक, देर रात छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, हालात काबू में

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यूनिवर्सिटी प्रबंधन से बातचीत की। पुलिस के मुताबिक, छात्रों ने अपनी कुछ मांगें रखी हैं, जिन्हें सुलझाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रेप की अफवाह के बाद भड़का प्रदर्शन

एलपीयू में रविवार को एक छात्रा के साथ रेप की अफवाह फैलने के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़े, ईंटें और गमले फेंके और कैंपस की कुछ इमारतों में आग लगा दी। छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट तक पहुंच गए और साइन बोर्ड समेत अन्य जगहों पर तोड़फोड़ की। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे प्रदर्शनकारियों ने फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे भी जाम कर दिया।

कैंपस में भारी सुरक्षा बल तैनात

हालात को देखते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी कैंपस में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा भी मौके पर पहुंचे। वहीं, चितकारा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। प्रशासन ने कैंपस में आत्महत्या की घटना से इनकार किया है। चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने पहुंचे रवनीत बिट्टू

Sunil Gupta

Recent Posts

वजन पर ट्रोलिंग का स्वरा भास्कर ने निकाला अनोखा तोड़, ब्लाउज पर लिखवा लिया ‘मोटी’

Swara Bhasker Weight Trolling: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन की शुरुआत के…

8 minutes ago

यूपी में भारी बारिश से तबाही, 13 लोगों की मौत, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

UP Heavy Rain Flood: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों…

40 minutes ago

BJP सांसद शंभू शरण पटेल ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, महिला सुरक्षा पर घेरा

Shambhu Sharan Patel Bihar women safety: बिहार में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत…

2 hours ago

प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी, बोले- अनहोनी के बाद भी जारी रहे कल्कि धाम का निर्माण

Pramod Krishnam death threat: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी सुरक्षा को…

2 hours ago

बदरीनाथ में DJ कॉन्सर्ट को लेकर विवाद, मुरली मनोहर जोशी की नाराजगी के बाद सेना से स्पष्टीकरण

Badrinath DJ concert controversy: बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान हुए संगीत और नाच-गाने…

2 hours ago

एशियन गेम्स में भारत का तीरंदाजी में दबदबा, मेंस और महिला कंपाउंड टीमें सेमीफाइनल में

Asian Games 2026 Indian Archers: एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों ने मेडल की उम्मीद बढ़ा…

3 hours ago