Categories: हरियाणा

पंचकूला में बुराड़ी जैसा कांड, एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Panchkula News: हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों के एक साथ सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वहीं अब इस सुसाइड केस से जुड़ा चश्मदीद भी सामने आया है. जिनका दावा है कि प्रवीण मित्तल ने मरने से पहले उनसे न सिर्फ बात की थी बल्कि मरने की वजह भी बताई थी. बताया जा रहा है कि परिवार पर 15-20 करोड़ रुपए का कर्ज था.

प्रवीण ने की थी गुमराह करने की कोशिश

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए स्थानीय शख्स हरीश राणा ने कहा कि पहले प्रवीण ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की थी. उन्होंने बताया, 'रात में करीब 10 बजे मेरा भाई टहलने के लिए गया था.हमारे मालिक ने कहा था कि कोई अनजान गाड़ी हमारी गाड़ियों के पीछे खड़ी है. जिसके बाद वो दोनों लोग गाड़ी देखने चले गए. उस समय कार में सिर्फ एक ही व्यक्ति जीवित था. जिसने कहा कि हम सभी आराम कर रहे हैं...'

कर्ज में डूबा था परिवार

राणा के मुताबिक, 'लेकिन हमें शक हुआ और कार के पास दोबारा गए और हमने देखा कि सभी ने कार में उल्टी कर दी है. सभी मर चुके हैं...’ जब हमने जिंदा व्यक्ति से सवाल किया तो उसने बताया कि पूरे परिवार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. इसके 5 मिनट के बाद वह भी गिर गया. राणा का कहना है कि उसने बताया था कि परिवार पर कर्ज है और कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है. उनके रिश्तेदार करोड़पति हैं, लेकिन मदद नहीं कर रहे हैं. इसलिए परिवार यह कदम उठा रहा है. बड़ी बात यह है कि परिवार में कुल 7 लोग ही थे.'

परिवार को मिल रही थीं धमकियां

वहीं मित्तल परिवार के एक रिश्तेदार संदीप अग्रवाल के मुताबिक, परिवार करीब 9 साल पहले पंचकूला छोड़कर चला गया था. उन्होंने बताया कि मित्तल फ्लैट, कार और बड्डी स्थित फैक्ट्री समेत सारी संपत्ति छोड़कर चले गए. उन्होंने जानकारी दी कि परिवार पर 15-20 करोड़ रुपए का कर्ज था और उन्हें धमकियां मिल रही थीं. बताया जा रहा है कि प्रवीण टैक्सी सर्विस चलाता था.संदिग्ध

कार में संदिग्ध अवस्था में मिला था परिवार

बता दें, सेक्टर 27 में एक खाली प्लॉट के सामने खड़ी एक कार में 42 वर्षीय प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी, प्रवीण के बुजुर्ग माता-पिता और तीन बच्चे जिनमें एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं, सोमवार रात लगभग 12 बजे संदिग्ध अवस्था में मिले थे.

सुसाइड के एंगल से जांच कर रही पुलिस

घटना को लेकर पंचकूला की पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक ने बताया, 'यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. जिसकी जांच जारी है.’ हिमाद्री कौशिक के मुताबिक 6 लोगों को निजी अस्पताल और एक व्यक्ति को सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां सभी सात लोगों की मौत हो गई है.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

7 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

7 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

8 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

8 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

8 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

8 hours ago