Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक लगी आग ने हड़कंप मचा दिया। सेक्टर-3 स्थित स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस की यूनिट में करीब 9 बजे आग भड़की और कुछ ही देर में पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। रात करीब साढ़े 10 बजे आग बगल की गुरुकृपा फुटवियर यूनिट तक पहुंच गई। ज्वलनशील सामग्री के कारण दोनों कंपनियों से तेज लपटें और काले धुएं का गुबार उठता रहा।
आग की सूचना मिलते ही बावल, रेवाड़ी और धारूहेड़ा से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए भिवाड़ी से भी फायर टेंडर बुलाए गए। देर रात तक एक दर्जन से ज्यादा वाहन आग बुझाने में जुटे रहे। रात करीब डेढ़ बजे तक लपटें उठती रहीं और आग पर पूरी तरह काबू पाने में कई घंटे लगे।
हादसे के वक्त दोनों कंपनियों में नाइट शिफ्ट नहीं थी। स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और 2-3 कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, आग से दोनों कंपनियों में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। वास्तविक नुकसान का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…