News Latest

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 56 वर्षीय अभिनेता ने 24 सितंबर को मुंबई के नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन के बाद बेटे मोहसिन खान ने अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देने वाले लोग शुक्रवार की नमाज से पहले उनके घर पहुंचकर अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

दोपहर 12 बजे तक होंगे अंतिम दर्शन

मोहसिन खान ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुश्ताक खान के घर पर उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। जनाजे की नमाज घर या यारी रोड कब्रिस्तान में अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुश्ताक कुछ समय से अस्वस्थ थे, हालांकि इससे पहले तक वह शूटिंग कर रहे थे।

मोहसिन ने कहा- गम नहीं, मुश्ताक की जिंदगी और काम का जश्न मनाएं

मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने अभिनेता के फैंस से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि पिता के निधन पर दुख मनाने के बजाय उनके काम और यादों को सेलिब्रेट किया जाना चाहिए। मोहसिन ने कहा, “ये दुख की घड़ी जरूर है, लेकिन जिन्होंने उन्हें प्यार दिया और उनके काम को पसंद किया, वे दुख की जगह उनकी जिंदगी का जश्न मनाएं।” मुश्ताक खान ने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए। उन्हें अक्षय कुमार की ‘वेलकम’, सलमान खान की ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘स्त्री 2’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों में देखा गया था। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई अन्य प्रोजेक्ट्स में भी अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया।

ये भी पढ़ें: एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Sunil Gupta

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

6 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

13 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

30 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

32 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

51 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago