News Top

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। कमलजीत और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में 587-29x के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद फाइनल में भारतीय जोड़ी ने एक-एक कर प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा और आखिरी मुकाबले में कोरिया को मात देकर एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

हर सीरीज में भारत का दबदबा

फाइनल की शुरुआती तीन सीरीज में भारत ने 303.5 का स्कोर बनाकर बढ़त कायम रखी। एलिमिनेशन में भी भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और इंडोनेशिया के बाहर होने के बाद ईरान को पीछे छोड़कर कोरिया के साथ गोल्ड की रेस में जगह बनाई। आखिरी सीरीज में सुरुचि और कमलजीत ने सटीक निशाने लगाए और भारत की बढ़त बरकरार रखी।

फाइनल में थी 4 टीमें

फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया 478.0 अंक के साथ दूसरे और ईरान 415.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत का 484.6 का स्कोर नया एशियाई रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उज्बेकिस्तान के नाम था, जिसने फरवरी में 481.3 अंक बनाए थे।

कमलजीत ने शूटिंग में ऐसे बनाया नाम

हरियाणा के रेवाड़ी के सुलखा गांव के रहने वाले कमलजीत ने चोट के बाद एथलेटिक्स छोड़कर शूटिंग को अपना करियर बनाया। 2019 में चोट के कारण खेल बदलना पड़ा। संघर्ष के दौर में कई बार शूटिंग छोड़ने का ख्याल आया, लेकिन माता-पिता का साथ मिलता रहा। 2-3 साल की मेहनत के बाद कमलजीत ने खुद को एक अच्छे निशानेबाज के तौर पर स्थापित किया।

13 साल की उम्र में थामी पिस्टल, अब एशियन गेम्स में गोल्ड

हरियाणा के झज्जर की 20 वर्षीय शूटर सुरुचि इंदर सिंह ने महज 13 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने भिवानी की गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग एकेडमी में कोच सुरेश सिंह से प्रशिक्षण लिया। कम उम्र में शुरू हुआ उनका यह सफर अब एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Sunil Gupta

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

8 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

12 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

46 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

3 hours ago