Thursday, Sep 24

होम = Breaking = एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

by | Sep 24, 2026 | Breaking, News Big, Others, खेल

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल का खाता खुल गया। रोइंग की पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में सतनाम सिंह और सलमान खान की भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने 2,000 मीटर की रेस में दमदार प्रदर्शन किया और 6:13.25 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के साथ सतनाम सिंह और सलमान खान ने पोडियम फिनिश करते हुए भारत को एशियन गेम्स का पहला मेडल दिलाया। भारतीय जोड़ी के इस प्रदर्शन के बाद देश की पदक तालिका में भी भारत का खाता खुल गया है।

रोशिबिना देवी ने रचा इतिहास

रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रच दिया। महिलाओं के 60 किग्रा वुशू इवेंट के फाइनल में उन्हें गोल्ड से चूककर रजत पदक मिला। इससे पहले रोशिबिना ने जकार्ता 2018 में ब्रॉन्ज और हांग्जो 2023 में सिल्वर मेडल जीता था। इस उपलब्धि के साथ वह एशियन गेम्स के इतिहास में तीन पदक जीतने वाली भारत की पहली वुशू खिलाड़ी बन गई हैं।

5वें दिन भारत की झोली में 5 मेडल

एशियन गेम्स 2026 के 5वें दिन यानी बुधवार को भारत ने कुल 5 मेडल अपने नाम किए। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं, शूटिंग की स्कीट टीम ने दो ब्रॉन्ज मेडल दिलाए। इसके अलावा जय मीना ने सॉफ्ट टेनिस और भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

26 मेडल इवेंट में हिस्सा लेगा भारत

भारतीय एथलीट आज यानी 24 सितंबर को कुल 26 मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे। दिन की शुरुआत से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे। ऐसे में भारत के खाते में लगातार कई मेडल जुड़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य, भारत ने अब तक जीते 7 मेडल