indian woman skeet team secured a bronze: भारतीय महिला स्कीट टीम ने बुधवार को एशियन गेम्स में शानदार निशाना साधते हुए देश के खाते में एक और मेडल जोड़ दिया। रजिया ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल की तिकड़ी ने क्वालिफिकेशन में कुल 331 का स्कोर किया। इस दमदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। शूटिंग में भारत के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है। टीम की सटीक निशानेबाजी ने एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत की पदक उम्मीदों को और मजबूत किया।
10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में भारत चौथे स्थान पर
महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालिफिकेशन में भारतीय टीम 1719-44 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही और मेडल की रेस से बाहर हो गई। चीन ने गोल्ड, साउथ कोरिया ने सिल्वर और वियतनाम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। मनु भाकर ने 579 अंक के साथ इंडिविजुअल फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। ईशा सिंह ने 572 और सुरची इंदर सिंह ने 568 अंक बनाए। सुरची ने आखिरी सीरीज में 93 अंक हासिल किए।
भारत के हॉकी और कबड्डी मुकाबले आज
पांचवें दिन भारतीय हॉकी और कबड्डी टीमें अपने मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेंगी। महिला कबड्डी टीम सुबह 8:30 बजे ग्रुप-A के मुकाबले में ईरान से भिड़ेगी, जबकि पुरुष टीम का सुबह 9:40 बजे बांग्लादेश से सामना होगा। इसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम सुबह 11:30 बजे पूल-B के मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ उतरेगी। दोनों खेलों में भारतीय टीमों से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है।
मेडल टैली में भारत 7वें नंबर पर
एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत कुल 7 मेडल के साथ 8वें स्थान पर है। मेजबान चीन 35 गोल्ड समेत कुल 57 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है। जापान 11 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत की नजरें अब पांचवें दिन मेडल की संख्या बढ़ाने और टैली में ऊपर आने पर होंगी।
ये भी पढ़ें एशियन गेम्स में पीवी सिंधु की हार से भारत को बैडमिंटन में झटका, अब इस मुकाबले से बची उम्मीद

