Faridabad Borewell Accident: दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची को बचाने के लिए करीब 10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सोमवार सुबह करीब 4 बजे बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
करीब 10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची नेहा को सोमवार सुबह करीब 4 बजे बोरवेल से बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के समय बच्ची के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। रेस्क्यू टीम ने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
यह हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे फरीदाबाद के सीही गांव में हुआ। बताया गया कि ट्रैक्टर पर खेलते समय बच्ची का पैर फिसल गया और वह खुले बोरवेल में जा गिरी। बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और उसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 10 घंटे तक चले अभियान के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, सीही गांव में नगर निगम की जमीन पर बना यह बोरवेल करीब 15 साल से बंद पड़ा था। बच्ची के पिता रामदीन के अनुसार, कुछ दिन पहले ही बोरवेल का ढक्कन हट गया था। हादसे के वक्त बच्ची के आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। रामदीन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले हैं और कई वर्षों से सीही गांव में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। हादसे के समय वह काम पर गए थे और उन्हें इसकी जानकारी ग्रामीणों से मिली।
ये भी पढ़ें: फरीदाबाद: स्कूल में टीचर पर ताबड़तोड़ 34 वार, मौके पर मौत
Delhi: 1 नवंबर से अधिकृत पार्किंग स्थलों पर शुल्क दोगुना किया जाएगा, ताकि निजी वाहनों…
Sahil Wakode Death Investigation: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत की जांच में…
Akhilesh Yadav Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश में नजदीक आते विधानसभा चुनाव के बीच सता…
UPI MDR Supreme Court: केंद्र सरकार की ओर से 15 अक्टूबर से UPI मर्चेंट पेमेंट…
JP Nadda SIR Controversy: एसआईआर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी तेज…
Surat: सूरत में चोरी करने पहुंचे दो युवकों की योजना उस वक्त उलटी पड़ गई,…