होम = Breaking = फरीदाबाद: स्कूल में टीचर पर ताबड़तोड़ 34 वार, मौके पर मौत

फरीदाबाद: स्कूल में टीचर पर ताबड़तोड़ 34 वार, मौके पर मौत

Faridabad Teacher Murder: हरियाणा के फरीदाबाद में दिनदहाड़े एक महिला टीचर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

स्कूल गेट पर किया जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार, संध्या नाम की महिला गांव सिकरौना के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। स्कूल पहुंचने के कुछ देर बाद मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक उनसे मिलने के बहाने गेट पर आया। जैसे ही शिक्षिका बाहर पहुंचीं, आरोपी ने उनकी गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनकर स्कूल संचालक बचाने पहुंचे तो आरोपी उनकी ओर भी चाकू लेकर दौड़ पड़ा।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल शिक्षिका की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।