यूपी में व्हाट्सऐप चैटबॉट को मिली केंद्र सरकार की मंजूरी, एक क्लिक में मिलेगी पूरे परिवहन सेवा की जानकारी

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में परिवहन सेवाओं को डिजिटल युग में ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने यूपी परिवहन विभाग को व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा के लिए एपीआई एक्सेस (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) प्रदान करने की अनुमति दे दी है। इस अनुमति के साथ ही प्रदेश की परिवहन सेवाएं अधिक सुगम, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनने की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ा है।

चालान, ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी एक क्लिक में

यूपी परिवहन विभाग द्वारा मई के पहले सप्ताह में शुरू की गई चैटबॉट सेवा अब 8005441222 नंबर पर उपलब्ध है। इस नवाचार के माध्यम से राज्य के नागरिकों को परिवहन संबंधी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। व्हाट्सऐप पर केवल एक संदेश भेजकर वे वाहन पंजीकरण विवरण, ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं, चालान की जानकारी और आवेदन की स्थिति की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

24 घंटे और सातों दिन मिलेगी सुविधा

इस डिजिटल पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह सेवा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी। नागरिक कहीं से भी और कभी भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि सरकारी कार्यालयों में भीड़ भी कम होगी। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने इस पहल को प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट और उत्तरदायी बनाने की दिशा में मील का पत्थर बताया है।

सुरक्षा निर्देशों का पालन करना जरूरी

केंद्र सरकार ने इस संबंध में स्पष्ट आश्वासन दिया है कि नागरिकों की गोपनीयता से जुड़ा कोई भी डेटा साझा नहीं किया जाएगा। सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों और प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन के तहत नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता लाने और डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नागरिकों के साथ सरकार के लिए भी जरूरी

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, विभाग जल्द ही लोगों के लिए इस सेवा को पूरी तरह से प्रारंभ करने की कार्यवाही कर रहा है। हालांकि इसको शुरू करने में कुछ समय लग सकता है, लेकिन यह सेवा जल्द ही सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इस चैटबॉट सेवा से न केवल नागरिकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि सरकारी काम में भी मदद मिलेगी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago