दुनिया

गलवान संघर्ष के बाद चीनी पर्यटकों को फिर वीजा देगा भारत, जानें कब से शुरु होगा आवेदन

India-China Relations : भारत सरकार ने पांच साल बाद चीनी पर्यटकों के लिए वीजा जारी करने की प्रक्रिया फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है. रॉयटर्स के मुताबिक यह प्रक्रिया 24 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी. कोरोना महामारी के बाद यह सेवा बंद कर दी गई थी और इसके बाद जून 2020 में गलवान घाटी में हुए संघर्ष ने दोनों देशों के रिश्तों को और जटिल बना दिया था.

क्या है आवेदन की प्रक्रिया

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने इस घोषणा की पुष्टि करते हुए बताया कि अब चीन के नागरिक भारत यात्रा के लिए वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस प्रक्रिया के तहत इच्छुक व्यक्तियों को पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा, इसके बाद वेबसाइट पर जाकर अपॉइंटमेंट लेनी होगी. आवेदनकर्ता को फिर अपने पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर वीजा केंद्रों पर जाना होगा, जो बीजिंग, शंघाई और ग्वांगझू जैसे शहरों में स्थित हैं.

भारतीय दूतावास ने की घोषणा की पुष्टि

भारतीय दूतावास ने इस सूचना को वीबो पर साझा करते हुए कहा कि चीनी नागरिकों के लिए यह वीजा प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो जाएगी. ग्लोबल टाइम्स ने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है.

क्यों बंद हुआ था वीजा

2020 में कोविड-19 महामारी के चलते भारत ने सभी पर्यटक वीजा निलंबित कर दिए थे, और उसके बाद जून 2020 में हुए गलवान संघर्ष ने दोनों देशों के रिश्तों में और तनाव बढ़ा दिया था. इसके परिणामस्वरूप अप्रैल 2022 में अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) ने घोषणा की थी कि चीनी नागरिकों के लिए भारतीय पर्यटक वीजा अब वैलिड नहीं हैं. इसके बाद भारत ने भी जैसे को तैसा नीति अपनाते हुए चीनी नागरिकों के पर्यटक वीजा को अमान्य कर दिया था.

ये भी पढ़ें : पटना में जनसुराज के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, सरकार पर भड़के Prashant Kishor

हालांकि अब भारत और चीन के बीच रिश्तों में कुछ सुधार देखा जा रहा है, और इस फैसले से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक नई दिशा में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago