Delhi News
Delhi News: दिल्ली के गांधी विहार इलाके में UPSC की तैयारी कर रहे 32 वर्षीय छात्र रामकेश मीणा की हत्या ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया है। यह कोई सामान्य हत्या नहीं, बल्कि एक क्राइम सीरीज से प्रेरित खूनी प्लान था। जांच में खुलासा हुआ कि हत्याकांड को अंजाम देने वाली कोई बाहरी नहीं, बल्कि रामकेश की लिव-इन पार्टनर और फोरेंसिक साइंस की छात्रा अमृता चौहान (21) ही थी।
उत्तरी दिल्ली के DCP राजा बंटिया ने बताया कि इस हत्याकांड में अमृता के साथ उसके दो साथी सुमित कश्यप (27) और संदीप कुमार (29) भी शामिल थे। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। मामला 6 अक्टूबर का है। उस दिन गांधी विहार की चौथी मंजिल पर अचानक आग लगने और AC ब्लास्ट की सूचना पुलिस को मिली। जब आग बुझाई गई, तो कमरे में रामकेश मीणा का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ। शुरुआत में पुलिस ने इसे हादसा माना, लेकिन CCTV फुटेज ने पूरी कहानी पलट दी।
फुटेज में दो नकाबपोश युवक अमृता के घर से अंदर-बाहर जाते दिखे। उसी वक्त वहां धमाका हुआ। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक की तो अमृता उसी समय घटनास्थल के पास पाई गई। पूछताछ में उसने सब कुछ कबूल कर लिया। अमृता ने बताया कि रामकेश ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो खींचकर लैपटॉप में सेव कर रखे थे। जब उसने डिलीट करने को कहा तो रामकेश ने इनकार कर दिया। इसके बाद अमृता ने सुमित और उसके दोस्त संदीप की मदद से हत्या की साजिश रची।
6 अक्टूबर को तीनों घर में दाखिल हुए। पहले रामकेश का गला दबाकर मार डाला, फिर उसकी बॉडी पर घी, तेल और शराब डालकर जलाया ताकि हादसा लगे। सुमित और संदीप ने गैस सिलेंडर का पाइप खुला छोड़ दिया और बाहर निकल गए। कुछ मिनटों बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे पूरा फ्लैट जलकर राख हो गया।
पुलिस ने घटनास्थल से हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग, मृतक की शर्ट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि अमृता ने इस मर्डर की प्लानिंग के लिए कई क्राइम सीरीज देखी थीं ताकि हत्या को हादसा दिखाया जा सके। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह मामला प्रेम, धोखा और जुनून की खतरनाक मिसाल है जहां प्यार की कहानी, एक भयावह अंत में बदल गई।
ये भी पढ़े – मुरादाबाद : रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, 1 महिला की मौत, कई लोग झुलसे
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…