Agniveer Scheme Service Extension: अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। अब चार साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त मौका मिल सकता है। नई व्यवस्था में 25 फीसदी अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, जबकि 75 फीसदी को सेवा विस्तार दिया जाएगा।
केंद्रीय कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार मिलेगा। इस तरह उनका कुल कार्यकाल छह साल हो जाएगा। सेवा विस्तार पाने वाले अग्निवीरों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर उन्हें आगे स्थायी पदों की पेशकश भी की जा सकती है।
CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमण्यम ने बताया कि अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को शुरू हुई थी और पहला बैच चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाला है। इस दौरान अग्निवीरों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया, जिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। पहले 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल करने और बाकी को सेवा पूरी होने पर वापस भेजने का प्रावधान था। अब बाकी 75 फीसदी को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा। इसके बाद इच्छुक अग्निवीर तय चयन प्रक्रिया के जरिए सेना में शामिल हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें: गुजरात: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, उम्र में भी 5 साल की छूट
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…