Akshardham Diwali Festival 2026: नई दिल्ली स्थित श्री स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में दीपावली और अन्नकूट उत्सव का आयोजन 6 से 10 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। परम पूज्य महंतस्वामी महाराज की प्रेरणा से आयोजित इस पांच दिवसीय उत्सव में गोवत्स द्वादशी, धनतेरस, रूप चौदस, शारदा पूजन और दीपोत्सव सहित कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वहीं, 10 नवंबर को अन्नकूट और गोवर्धन पूजन के साथ विशेष दर्शन कराए जाएंगे।
मंदिर में उत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भक्त और स्वयंसेवक सेवाकार्यों में जुटे हैं। मंदिर परिसर को रंगोली, रंग-बिरंगी पताकाओं, फूलों और दीपों से सजाया जा रहा है। इस दौरान देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिन्हें संतों-महंतों का सान्निध्य भी मिलेगा।
मंदिर के मुख्य प्रभारी संत पूज्य धर्मवत्सल स्वामी ने बताया कि अक्षरधाम संस्थान के दुनियाभर में स्थित 1800 मंदिरों में हर साल दीपावली और अन्नकूट उत्सव भव्य रूप से मनाया जाता है। इस बार दिल्ली में भी बड़े स्तर पर आयोजन होगा, जिसके लिए रोजाना सैकड़ों स्वयंसेवक सेवा कर रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत 5 (गुरुवार) नवंबर को सुबह 10 बजे गोवत्स द्वादशी पर गाय और बछड़े के पूजन से होगी। इसके बाद 6 (शुक्रवार) नवंबर को धनतेरस पर सुबह 7 बजे श्री लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। 7 (शनिवार) नवंबर को रूप चौदस के अवसर पर शाम 5:30 बजे हनुमानजी का पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ होगा।
8 (रविवार) नवंबर को दीपावली के दिन सुबह 10 बजे शारदा यानी बहीखाता पूजन होगा। इसके बाद शाम 6 बजे दीपोत्सव मनाया जाएगा।
10 (मंगलवार) नवंबर को गोवर्धन पूजन के बाद दोपहर 12 बजे से अन्नकूट दर्शन शुरू होंगे। इस अवसर पर ठाकुरजी को 1256 प्रकार के शुद्ध सात्त्विक शाकाहारी व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। श्रद्धालु शाम 6 बजे तक अन्नकूट के दर्शन कर सकेंगे। उत्सव में विभिन्न धार्मिक झांकियां भी देखने को मिलेंगी।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…