Monday, Nov 09

होम = मनोरंजन = रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

Ramayana Part One Advance Booking: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंच गई है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ एक दिन बाकी है और इसके पहले पांच दिनों की एडवांस बुकिंग से भारत में 96.56 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हो चुकी है। इस आंकड़े में सिनेमाघरों की ओर से ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं। इन्हें हटाने पर एडवांस कलेक्शन 77.31 करोड़ रुपये है।

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के 4 नवंबर सुबह 7 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, 5 से 9 नवंबर के बीच होने वाले शो के लिए फिल्म के 25.65 लाख टिकट बिक चुके हैं। ये टिकट देशभर के 83,032 शो के लिए हैं। ब्लॉक सीटें हटाने पर बिके टिकटों की संख्या 20.57 लाख है। फिल्म के पास रिलीज से पहले बुकिंग के आंकड़े बढ़ाने के लिए अभी एक दिन और है।

पहले दिन की बुकिंग सबसे ज्यादा

5 नवंबर को रिलीज के पहले दिन के लिए 39.35 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हुई है। ब्लॉक सीटें हटाने पर यह आंकड़ा 33.34 करोड़ रुपये है। दूसरे दिन की बुकिंग 18.53 करोड़, शनिवार की 19.68 करोड़, रविवार की 13.23 करोड़ और सोमवार की 5.78 करोड़ रुपये रही।

हिंदी वर्जन की सबसे ज्यादा मांग, 3D शो पसंद कर रहे दर्शक

रविवार, 8 नवंबर की बुकिंग में हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा। इसने 14,310 शो के जरिए 10.78 करोड़ रुपये कमाए, जो उस दिन की कुल ग्रॉस बुकिंग का 82 फीसदी है। तेलुगु वर्जन की कमाई 1.35 करोड़, कन्नड़ की 95.06 लाख, तमिल की 14.20 लाख और मलयालम की 37,870 रुपये रही।

फॉर्मेट के लिहाज से रविवार को स्टैंडर्ड 3D शो से 7.14 करोड़ और 2D शो से 3.82 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई। IMAX, 4DX, Dolby Cinema, ScreenX, EPIQ और ICE जैसे प्रीमियम फॉर्मेट से 2.22 करोड़ रुपये मिले।

मुंबई में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग

शहरों में मुंबई 1.86 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके बाद दिल्ली-NCR से 1.34 करोड़ और बेंगलुरु से 1.27 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई। हैदराबाद में 86.11 लाख, पुणे में 56.98 लाख और कोलकाता में 56.56 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई।

राज्यों में महाराष्ट्र 2.82 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे रहा, जो रविवार की कुल ग्रॉस बुकिंग का 21 फीसदी है। कर्नाटक से 1.65 करोड़, दिल्ली से 1.34 करोड़ और तेलंगाना से 1.14 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज हुई।

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। फिल्म में रवि दुबे और सनी देओल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: तेलंगाना में MEPMA के अधिकारी पर ACB का शिकंजा, 4.75 करोड़ की संपत्ति का खुलासा; 10 ठिकानों पर छापेमारी