Categories: Others

Ahmedabad Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का DNA मैच, राजकोट में किया जाएगा अंतिम संस्कार

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का डीएनए मैच हो गया है। अब उनका शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। रूपाणी का अंतिम संस्कार राजकोट में किया जाएगा। इस हादसे में मरने वालों की संख्या 275 पहुंच गई है। अबत क 248 शवों के डीएनए सैंपल लिए गए हैं, इसमें से 31 मैच हो चुके हैं। 20 शव परिवार को सौंप दिया गया है।

शवों को भेजा जा रहा गृह नगर

एम्बुलेंस की मदद से सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके गृह नगर भेजा जा रहा। इसके लिए 230 टीमें लगाई गई है। 192 एम्बुलेंस और वाहन स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 11 विदेशी नागरिकों के परिजन भी आज अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। 170 ताबूत बनाने का आर्डर दिया गया है और बाकी बनाने का काम जारी है।

बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन

आपको बता दें कि विजय रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। उनकी पत्नी पहले से ही लंदन में मौजूद थीं। 68 साल के रूपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे। राजकोट वेस्ट से वो विधायक रहे हैं। रूपाणी शुरुआती दिनों से ही आरएसएस से जुड़े। इमरजेंसी के समय 11 महीने सलाखों के पीछे रहे। उनके निधन पर गुजरात और भाजपा में शोक की लहर है। जिस 1206 नंबर को रूपाणी अपने लिए लकी मानते थे उसी 12-6 तारीख को उनकी मौत हो गई।

परिवार से मिले थे पीएम मोदी

हादसे के बाद अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने उनके परिवार से मुलाकात की थी। उनके परिवार को देखकर पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने अपना सिर झुकाये रखा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर विजय रूपाणी के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने भावुक संदेश लिखते हुए कहा कि उनके लिए यह कल्पना करना मुश्किल है कि विजय भाई नहीं रहे।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

34 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago