Categories: Others

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद में प्लेन क्रैश के बाद दिल्ली में ट्रेन हादसा…

Ahmedabad/Ghaziabad News : गुरुवार को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश से पूरा देश हील गया है। आपको बता दें कि इस प्लेन में करीब 242 यात्री सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी की जान चली गई है। इसके साथ ही ये प्लेन मेडिकल कॉलेज में गिरा था। वहां पर भी कई डॉक्टर के जान चली गई। इसी तरह दिल्ली में गुरुवार दोपहर 4:10 बजे एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डाउन मेन लाइन पर शिवाजी ब्रिज के पास ट्रेन नंबर- 64419 (निजामुद्दीन-गाजियाबाद ईएमयू) का एक कोच पटरी से उतर गया।

कब हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन रोज की तरह हजरत निजामुद्दीन से गाजियाबाद की ओर जा रही थी। इस दौरान शिवाजी ब्रिज स्टेशन के पास ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। उत्तरी रेलवे ने बताया कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है और न ही कोई हताहत हुआ है। ऐसे में यह राहत की बात है कि एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

प्लेन क्रैश में 242 लोगों की मौत

आज ही गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेक ऑफ हुई और कुछ ही देर में हादसे की शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 242 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर भी शामिल थे। हादसे इतना खतरनाक था कि देखते ही देखते विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। साथ ही आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ है, जो सिविल हॉस्पिटल के पास है। हादसे के बाद एयरफोर्स और आर्मी की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। NDRF की भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

55 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago