स्वास्थ्य समाचार

Corona Vaccine को लेकर सरकार का बड़ा बयान- हार्ट अटैक से कोरोना वैक्सीन का कोई संबंध नहीं

Corona Vaccine Research Results : कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार का बड़ा बयान सामने आया है। कोरोना की वैक्सीन लगाने का बाद आरोप था कि इसी से लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है जिससे उनकी मौतें हो रही हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कर्नाटक में पिछले एक महीने में 20 से ज्यादा लोगों की हार्ट अटैक से मौत के मामले सामने आ रहे थे। अभी भी ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। जिसके बाद कनार्टक सरकार ने कोरोना काल का दौरान लोगों को लगाई गई वैक्सीन को जिम्मेदार ठहराया था। इसके लिए केंद्र सरकार को निशाना बनाया जा रहा था। इसी को लेकर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ हुई थी। अलग-अलग पार्टियां अपने-अपने बयान दे रहे थें। AIIMS और ICMR ने एक स्टडी के बाद स्पष्ट कहा है कि देश में हो रही अचानक मौतों का कोविड वैक्सीन से कोई संबंध नहीं है। ये स्टडी देश में 19 राज्यों के 47 अस्पतालों में भर्ती मरीजों पर की गई है।

ICMR और एम्स की रिसर्च में हुआ खुलासा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कर्नाटक के हासन में हार्ट अटैक से पिछले 40 दिनों में 22 मौत हो गई जिसके बाद राज्य सरकार ने कोविड वैक्सीन को इसका दोष दे दिया है। लेकिन आज देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने खुलासा कर दिया है। ICMR और एम्स की रिसर्च में स्पष्ट हो गया है कि कोरोना वैक्सीन और कर्नाटक में हो रही अचानक मौतों का कोई संबंध नहीं है। रिसर्च कोरोना काल के बाद अचानक हुई मौतों को लेकर की गई थी। रिसर्च में रिजल्ट निकला है कि अचानक हुई मौतें कोरोना वैक्सीन की वजह से नहीं हैं, बल्कि गलत लाइफस्टाइल और किसी पुरानी बीमारी की वजह से हो रही हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

BJP नेता के घर पहुंचे ममूटी तो मचा बवाल, लेफ्ट समर्थकों ने घेरा; CPI(M) ने किया किनारा

Mammootty BJP Leader Controversy: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर सोशल मीडिया…

27 minutes ago

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाकों से दहशत, बस में जिंदा जला ड्राइवर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…

52 minutes ago

ईरान की धमकी से अलर्ट अमेरिका, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

US Military Aircraft Withdrawn from UK: ईरान से हमले के संभावित खतरे को देखते हुए…

1 hour ago

दिल्ली को मिलेगी यमुना रिवर सफारी की सौगात, 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे

Delhi Yamuna River Safari: दिल्लीवासियों को मंगलवार को दो बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं।…

2 hours ago

हरिद्वार जा रहे 6 दोस्तों की कार पलटी, आग लगने से सभी की मौत; दो सगे भाई भी शामिल

Muzaffarnagar Car Accident: हरियाणा के हिसार से दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने…

2 hours ago