IND Vs ENG 2nd Test
IND Vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला आज 2 जुलाई (बुधवार) से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है. पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने पहला टेस्ट पांच विकेट से जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है. अब टीम इंडिया की नजरें इस मुकाबले में जोरदार वापसी पर होंगी. हालांकि मैच से पहले मौसम की आशंका ने खिलाड़ियों और फैंस की चिंता बढ़ा दी है. बारिश की संभावना के कारण भारत की वापसी पर ग्रहण लग सकता है.
उधर टीम में जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर अभी भी संशय बना हुआ है. एक दिन पहले टीम मैनेजमेंट ने उन्हें चयन के लिए उपलब्ध बताया जरूर था लेकिन अब जो जानकारी सामने आयी है उसके हिसाब से अंतिम फैसला टॉस से ठीक पहले लिया जाएगा. ऐसे में अगर बुमराह नहीं खेलते हैं तो अर्शदीप सिंह को डेब्यू का मौका मिल सकता है हालांकि पिच को देखते हुए कुलदीप यादव या ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी को भी मौका मिल सकता है.
इंग्लैंड टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 पहले ही घोषित कर दी है. कप्तान बेन स्टोक्स की अगुआई में इंग्लिश टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरेगी. जबकि भारतीय टीम ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है.
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर.
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…