Weather Update
Delhi NCR : जुलाई शुरू होते ही उमस भरी गर्मी ने दिल्ली एनसीआर में पैर पसार दिए हैं। मानसून के समय ऐसी चिपचिप वाली गर्मी ने लोगों का जीना बदहाल कर दिया है। लेकिन अब इस गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अब पूरे हफ्ते बारिश दिल्लीवासियों को भीगाने वाली है। मानसून के आगमन से राजधानी का मौसम खुशनुमा होने वाला है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह से सात दिनों तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुतबिक, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच राजधानी में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, हल्की धूप के साथ बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में हल्की बारिश होने की भी उम्मीद है। आज यानी बुधवार का अधिकतम तापमान 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
नोएडा एनसीआर में मंगलवार सुबह से बादल और शाम को तेज धूप देखने को मिली थी। हालांकि, दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। लेकिन, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 64 फीसदी रहा।
दिल्ली एनसीआर में इस बार जून के महीने में 107.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य (74.1 मिलीमीटर) से 45 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल की बात करें तो जून में 243.4 मिलीमीटर बारिश देखने की मिली थी। इससे पहले साल 2017 में जून में 191.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी। अब जाकर आठ साल बाद जून के महीने में बारिश दर्ज की गई है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…