Air Force Jaguar fighter plane crashes in Churu, Rajasthan
Air Force Fighter Plane Crash : बुधवार को राजस्थान के चुरू जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में पायलट और को-पायलट की जान चली गई.मीडिया रिपोर्ट में रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा कि क्रैस हुआ विमान भारतीय वायु सेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान है.
मिली जानकारी के अनुसार चुरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में यह हादसा बुधवार(9 जुलाई) को दोपहर 12 बजकर 40 पर हुआ. जिसके बाद स्थिति का आकलन करने और खोज एवं बचाव अभियान चलाने के लिए पुलिस दल मौके पर भेजे गए.
विमान दुर्घटनाग्रस्त के बाद मौके पर मानव अवशेष मिले हैं और विमान का मलबा आसपास बिखरा हुआ है. मानव अवशेष को लेकर कहा जा रहा है पायलट और को-पायलट की मौत हो गई.हालांकि हताहतों के बारे में भारतीय वायुसेना की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
बता दें कि इस साल जगुआर विमान से जुड़ी यह दूसरी दुर्घटना है. इससे पहले अप्रैल में गुजरात के जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान एक और भारतीय वायुसेना का जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. वह विमान जामनगर शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के पास एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उस समय अधिकारियों ने कहा था कि दोनों पायलटों में से एक सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा,जबकि दूसरे की मौत हो गई.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…