नोएडा

नोएडा में सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की टीम ने 100 लोगों को किया रेस्क्यू

Noida News: शहर में मंगलवार रात एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। जोरदार धमाके के साथ आग फैलने से मकान में धुआं भर गया।  सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म बना मददगार

पूरा मामला फेस 2 थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार रात सेक्टर-87 स्थित नया गांव की गली नंबर 1 में उस समय सिलेंडर फट गया जब घर में खाना बनाया जा रहा था। आग लगते ही हड़कंप मच गया। इस दौरान मकान में लगभग 100 लोग फंसे थे। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां और एक हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म मौके पर पहुंची। हालांकि मकान की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ऊपरी मंजिल तक नहीं पहुंच पा रही थीं। ऐसे में हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से न सिर्फ आग पर काबू पाया गया, बल्कि मकान में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाला गया।

यह भी पढ़ें: विवादों में घिरा लखनऊ का लुलु मॉल, मैनेजर पर युवती ने लगाया रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप

वहीं, फायर विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आग (Noida News) इतनी भयंकर लगी थी कि अगर थोड़ी भी देरी होती, तो हादसा बड़ा हो सकता था। वहीं जांच में सामने आया है कि आग सिलेंडर फटने से लगी थी। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय कुछ लोग सो रहे थे, जिन्हें जगाकर सुरक्षित निकाला गया। करीब एक घंटे तक लोग फंसे रहे। हालांकि बाद में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

-नितिन पाराशर

यह भी देखें: Gujarat Bridge Collapse: गुजरात में बड़ा हादसा, पुल गिरते ही मच गया कोहराम… देखिए Ground Report

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

4 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

7 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

7 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

7 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

8 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

8 hours ago