खेल

ब्रैडमैन और गावस्कर के रिकॉर्ड पर शुभमन की नजर…! ऐसा करते ही बन जाएंगे नंबर वन

Shubman gill : भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है. जिसके कारण यह काफी रोमांचक हो गया है. सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से ‘क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में होगा है.जिस मुकाबले पर सभी की नजर तो है ही लेकिन इस मैच में कप्तान शुभमन गिल पर भी खास फोकस है.

मौजूदा सीरीज में 3 शतक

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के लिए इंग्लैंड दौरा अभी तक काफी शानदार रहा है. गिल एक के बाद एक कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. मौजूदा सीरीज में गिल 3 शतक लगाकर 585 रन बना चुके हैं. जिसके बाद और भी कई सारे रिकॉर्ड गिल अपने नाम कर सकते हैं.इस लिस्ट में  ब्रैडमैन और गावस्कर के रिकॉर्ड पर भी शुभमन की नजर है.

ब्रैडमैन के नाम विश्व रिकॉर्ड

एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके गिल अब अगले 3 टेस्ट में 390 रन बना लेते है तो वो  एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन जाएंगे और इस मामले में वे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ब्रैडमैन का 95 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने 1930 की एशेज सीरीज में  974 रन बनाए थे. टेस्ट मैचों की एक सीरीज में यह विश्व रिकॉर्ड है.

वेस्टइंडीज दौरे पर एक सीरीज में 774 रन

गिल एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला भारतीय खिलाड़ी भी बन सकते हैं. फिलहाल ये रिकॉर्ड  सुनील गावस्कर के नाम है. अगर गिल ऐसा कर लेते है तो वो सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे. सुनील गावस्कर ने 1971 के वेस्टइंडीज दौरे पर एक सीरीज में 774 रन बनाए थे. यह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड है.

भारत के लिए एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

अगर गिल (Shubhaman) इस सीरीज में ऐसा कर लेते है तो वो इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन सकते हैं. शुभमन गिल ने अब तक 500 से ज्यादा रन बना लिए हैं.

  • सुनील गावस्कर-774 रन (1970-71)
  • सुनील गावस्कर- 732 रन (1978-89)
  • यशस्वी जायसवाल-712 रन (2023)
  • विराट कोहली-692 (2014-15)

 

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

2 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

4 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

4 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

4 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

5 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

5 hours ago