UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का लुलु मॉल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार मॉल के मैनेजर फरहाज़ पर एक युवती ने रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल, लुलु मॉल में काम करने वाली युवती के मुताबिक आरोपी सुपरवाइजर के साथ उसका कार्यस्थल पर नियमित संपर्क था। एक दिन आरोपी ने उसे बातचीत के बहाने अपने कमरे में बुलाया। वहां उसने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके बाद दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोपी पर वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पैसे नहीं देने पर आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी भी देने लगा।
पूरा मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है। जहां अपनी शिकायत में पीड़िता ने (UP News) आरोप लगाया कि फरहाज़ ने उसके साथ मारपीट भी की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब पीड़िता ने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसे काम से निकालने और बदनाम करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसे सिगरेट से जलाया और धार्मिक परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया।
यह भी पढ़ें: गुजरात में पुल टूटने से नदी में गिरीं कई गाड़ियां, 9 की मौत
शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने रेप और मारपीट की धाराओं में (UP News) एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है।
यह भी देखें: Gujarat Bridge Collapse: गुजरात पुल हादसा… 9 ने गवाई जान, सर्च ऑपरेशन में जुटी NDRF की टीमें
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…