गुजरात

गुजरात में पुल टूटने से नदी में गिरीं कई गाड़ियां, 9 की मौत

गांधीनगर। गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया है। जिस समय यह हादसा हुआ , तब कई गाड़ियां ब्रिज से होकर गुजर रही थीं। ब्रिज टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा समेत पांच गाड़ियां नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है लेकिन कीचड़ होने के कारण मुश्किलें बढ़ी हुई है।

43 साल पुराना था पुल

महिसागर नदी पर बना यह गम्भीरा पुल 43 साल पहले का था। घटना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू में जुट गया। जहां गाड़ियां गिरीं थी उस जगह पर पानी जमा है। रेस्क्यू ऑपरेशन करने में अधिकारियों को खास मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नाव की मदद से घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कत आ रही है। ट्रक को रस्सी से बांधकर निकालना चाहते हैं। इसके लिए क्रेन भी बुला लिया गया है।

प्रशासन की थी लापरवाही

यह पुल मध्य गुजरात को सौराष्ट्र को जोड़ता था, इसके टूटने से दोनों के बीच का संपर्क टूट गया है। सूरत, नवसारी, भरूच, तापी और वलसाड को अब दक्षिण गुजरात जाने के लिए अहमदाबाद वाला रास्ता लेना पड़ेगा। यह रूट लंबा पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेस्क्यू में प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। कई बार हमने प्रशासन को पुल की मरम्मत करने के लिए कहा लेकिन लापरवाही की गई।

पीएम ने जताया दुःख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दिख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा-गुजरात के वडोदरा ज़िले में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

 

 

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

38 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

52 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago