PM Modi Ahmedabad Visit inaugurated Maruti Suzuki EV unit
Modi Ahmedabad Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात में मारुति सुजुकी की नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) यूनिट का उद्घाटन किया, और इसे भारत की ‘मेक इन इंडिया’ यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भारत के अब ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ की ओर बढ़ते हुए कदमों को भी उजागर किया, जो न केवल घरेलू बल्कि वैश्विक बाजारों में भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में है.
प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन समारोह में कहा कि अब भारत मेक इन इंडिया से आगे बढ़कर मेक फॉर द वर्ल्ड की ओर बढ़ रहा है. हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत सेमी कंडक्टर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसे और विस्तार देने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं. मारुति सुजुकी के सफर को टीन एज से जोड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जैसे युवा अपने टीन एज में सपनों को नई उड़ान देते हैं, ठीक वैसे ही मारुति सुजुकी अब EV क्षेत्र में नए पंख फैलाने जा रही है. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह गुजरात में कंपनी के लिए नया और उत्साह से भरा चरण है, जो आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के विजन को साकार कर रहा है.
प्रधानमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2012 में जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे,तब इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि आवंटित की गई थी और उनका मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम उठाना था.
ये भी पढ़ें : चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा कदम…रोजगार और निवेश के लिए बिहार में उद्योगों को मिलेगी ब्याज पर सब्सिडी
इसके अलावा पीएम मोदी ने बताया कि मारुति सुजुकी द्वारा निर्मित गाड़ियां पहले ही जापान में निर्यात हो रही हैं और अब इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात की शुरुआत भी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी लगातार चार वर्षों से भारत की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर रही है और अब दर्जनों नई EV कारें विदेशों में चलेंगी, जिन पर लिखा होगा मेक इन इंडिया.
प्रधानमंत्री ने मारुति सुजुकी को मेक इन इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर करार देते हुए कहा कि कंपनी ने न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी देश की पहचान को मजबूत किया है. साथ ही उन्होंने इसे भारत-जापान के साझा प्रगति का प्रतीक भी बताया. प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की कि अगले सप्ताह वह जापान यात्रा पर जाएंगे, जहां वे वहां की बुलेट ट्रेन परियोजना के साथ-साथ गुजरात-जापान के 20 वर्षों से अधिक पुराने रिश्तों को और भी मजबूत करने के प्रयास करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि भारत में क्रिटिकल मिनरल के लिए खोजी अभियान शुरू किया जाएगा,ताकि देश की ऑटो इंडस्ट्री को और मजबूत किया जा सके.
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…