अध्यात्म

Kalank Chauth 2025: आखिर क्यों नहीं देखना चाहिए इस दिन चांद, भगवान गणेश ने क्यों दिया चंद्रदेव को श्राप

Kalank Chauth 2025: हिंदू धर्म के अनुसार, कलंक चौथ या कलंक चतुर्थी (Kalank Chauth 2025) का विशेष महत्त्व माना जाता है। इसे पत्थर चौथ के नाम से भी जाना जाता है। जैसे की इसके नाम में ही आप समझ गए होंगे “कलंक” से यहां ये मतलब है कि इस दिन चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा देखने से व्यक्ति पर झूठे आरोप लगते हैं। कोई गलती न होने पर भी व्यक्ति को गलत आरोप झेलने पड़ते है।

जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा

एक बार भगवान गणेश अपनी पसंदीदा मिठाई खा रहे थे कि तभी वहां से गुजर रहे चंद्रदेव उनकी सूरत देख उन पर हंस पड़े और अपनी सुंदरता का घमंड दिखाते हुए उनका उपहास उड़ाने लगे।

जिसकी वजह से भगवान गणेश ने चंद्रदेव को श्राप दिया कि उन्हें अपने जिस रूप पर अभिमान है वो अब वैसा नहीं रहेगा। गणेश जी के श्राप देते ही चंद्र देव की सभी कलाएं नष्ट हो गईं। उनकी चमक पूरी तरह से जा चुकी थी। साथ ही गणेश जी ने ये भी कहा कि जो भी तुम्हारे इस रूप के दर्शन करेगा, उसे कलंकित होना पड़ेगा। इसके बाद चंद्र देव को अपनी गलती का एहसास हुआ। तो उन्होंने अपनी भूल के लिए क्षमा मांगी।

चंद्र देव की सच्ची निष्ठा से प्रसन्न होकर भगवान गणेश ने चंद्रदेव को वरदान मांगने के लिए कहा। तब चंद्रदेव ने श्राप निष्फल होने का वरदान मांगा। जिस पर भगवान गणेश ने कहा कि अब ये श्राप तो वापस नहीं लौट सकता लेकिन मैं उसे सीमित कर सकता हूं। गणेश जी ने कहा कि चंद्र दर्शन से कलंकित होने का श्राप सिर्फ इसी चतुर्थी यानी भादो चतुर्थी (Kalank Chauth 2025) पर ही लगेगा।

भगवान कृष्ण पर लगा था झूठा आरोप

कहा जाता है कि भगवान कृष्ण ने भी एक बार इस दिन चंद्रमा देखा, जिससे उन पर स्यमंतक रत्न चोरी का झूठा आरोप लगा। संकट में फंसकर भगवान कृष्ण ने गणेश चतुर्थी के दिन व्रत रखा और गणेशजी की कृपा से उन पर लगे झूठे आरोप दूर हो गए।

कलंक चौथ 2025: तिथि और समय

  • 26 अगस्त: 1:54 बजे शाम से 8:29 बजे रात तक चंद्रमा न देखें
  • 27 अगस्त: 9:28 बजे सुबह से 8:57 बजे शाम तक चंद्रमा न देखें

ये भी पढ़े : Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज आज, जानें व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त और कैसे खोले व्रत

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago