बिहार

चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा कदम…रोजगार और निवेश के लिए बिहार में उद्योगों को मिलेगी ब्याज पर सब्सिडी

Bihar Industrial Package  : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के औद्योगिक विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. राज्य सरकार ने बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 (BIPPP-2025) को लागू करने की घोषणा की है. इस योजना के तहत उद्यमियों और निवेशकों को कई आकर्षक रियायतें और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. नीतीश कुमार ने इस पैकेज की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की.

सरकार का दावा है कि इस पैकेज के जरिए अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे और बिहार को एक औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके साथ ही 26 नई योजनाओं को कैबिनेट से मंजूरी भी दे दी गई है.

उद्यमियों के लिए ये होंगी मुख्य सुविधाएं

  • ब्याज सब्सिडी: उद्योगों को 40 करोड़ रुपये तक की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी.
  • SGST प्रतिपूर्ति: नई औद्योगिक इकाइयों को स्वीकृत परियोजना लागत का 300% तक SGST की प्रतिपूर्ति 14 वर्षों तक की जाएगी.
  • पूंजीगत सब्सिडी: 30% तक की पूंजीगत सब्सिडी प्रदान की जाएगी.
  • निर्यात प्रोत्साहन: निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 14 वर्षों तक प्रतिवर्ष 40 लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.
  • अन्य सुविधाएं: कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा,स्टांप ड्यूटी और भूमि रूपांतरण शुल्क की प्रतिपूर्ति, निजी औद्योगिक पार्कों को सहयोग, पेटेंट व गुणवत्ता प्रमाणन के लिए सहायता शामिल हैं.

मुफ्त भूमि आवंटन की योजना

सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त भूमि आवंटन की भी घोषणा की है. इसके तहत 100 करोड़ रुपये से अधिक निवेश और 1000 से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार देने वाली इकाइयों को 10 एकड़ तक मुफ्त जमीन मिलेगी. 1000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने वाली यूनिट्स को 25 एकड़ तक जमीन दी जाएगी और फॉर्च्यून 500 कंपनियों को भी 10 एकड़ तक मुफ्त जमीन देने का प्रस्ताव है. इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए निवेशकों को 31 मार्च 2026 से पहले आवेदन करना होगा.

ये भी पढ़ें : दिवाली से पहले मिल सकता है तोहफा..! ब्रांडेड मिठाई से लेकर कपड़ों तक होंगे सस्ते,सरकार ला रही बड़ा जीएसटी सुधार

किसान सलाहकारों के मानदेय में बढ़ोतरी

इंडस्ट्रियल पैकेज के अलावा, सरकार ने किसानों के हित में एक और अहम फैसला लेते हुए किसान सलाहकारों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. अब किसान सलाहकारों को प्रतिमाह 21,000 रुपये मानदेय मिलेगा, जो पहले 13,000 रुपये था. यह फैसला 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा. सलाहकारों की कार्य अवधि भी 6 घंटे से बढ़ाकर 7 घंटे कर दी गई है. राज्य में कुल 7047 किसान सलाहकार कार्यरत हैं.

भूमि विवादों का समाधान प्राथमिकता पर

हाल ही में लागू की गई बियाडा एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के तहत औद्योगिक भूमि से जुड़े विवादों का समाधान किया गया है. अब BIPPP-2025 के तहत भी भूमि विवादों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा, जिससे उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में कोई बाधा न हो.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

20 minutes ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

15 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

17 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

17 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

17 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

17 hours ago