Breaking

बिहार में बाढ़ का प्रकोप, चंपारण तटबंध टूटने से हजारों एकड़ की फसल नष्ट, घरों में घुसा पानी

Bihar Champaran Flood: बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच बिहार के पश्चिम चंपारण में हालात बिगड़ गए हैं। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से नौतन प्रखंड के शिवराजपुर के पास फुलियाखांड में चंपारण तटबंध टूट गया। तटबंध टूटते ही बाढ़ का पानी तेजी से निचले इलाकों में फैलने लगा, जिससे हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई और कई घरों में पानी घुस गया। ग्रामीणों का आरोप है कि 2003 की बाढ़ के बाद तटबंध की मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की गई, जिसका असर अब बाढ़ के बीच सामने आ रहा है।

खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा गंडक

जानकारी के मुताबिक, गंडक नदी का जलस्तर 90.90 मीटर के उच्चतम बाढ़ स्तर से करीब 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। इसके बाद खैरटवा गांव के पास करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर तटबंध टूट गया और पानी तेजी से निचले इलाकों में फैलने लगा। बाढ़ का पानी खेतों और रिहायशी इलाकों में पहुंचने से हजारों एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद होने का खतरा है। वहीं, कई परिवारों के सामने घर और जरूरी सामान बचाने का संकट खड़ा हो गया है।

मरम्मत में जुटी टीम, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

तटबंध टूटने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। तटबंध विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी है, जबकि प्रभावित ग्रामीण राहत और बचाव अभियान तेज करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 2003 की भीषण बाढ़ के बाद तटबंध की मजबूती और मरम्मत पर गंभीरता से काम नहीं किया गया। उनका दावा है कि समय-समय पर मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, राहत कार्य तेज करने और फसल नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: ‘बिहार की बेटी हूं, अपने लोगों का दर्द कैसे नहीं बांटती’, बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह

Sunil Gupta

Recent Posts

पितृ पक्ष में बड़ा हादसा: श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में डूबे एक ही परिवार के 5 लोग

Jhansi River Accident: झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को श्राद्ध कर्म के…

3 minutes ago

बांग्लादेश के परमाणु ईंधन वाली रूसी उड़ान के लिए पाकिस्तान ने एयरस्पेस किया ब्लॉक

Rooppur Nuclear Plant: पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे बांग्लादेश को Rooppur परमाणु…

4 minutes ago

अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा में NSG की एंट्री, कमांडो कर रहे मॉनिटरिंग और मॉक ड्रिल

Ram Mandir Security NSG: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत…

24 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को खड़गे ने बताया ‘कठपुतली’, इस्तीफे की मांग; EC के सामने रखीं 5 मांगें

Mallikarjun Kharge Gyanesh Kumar: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC)…

26 minutes ago

संभल हिंसा मामले में SC का बड़ा फैसला, आरोपी की NSA हिरासत रद्द; यूपी सरकार पर जुर्माना

Sambhal Violence NSA Detention: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को संभल हिंसा मामले में आरोपी मुल्ला…

50 minutes ago

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान, किसी पार्टी में शामिल होने से किया इनकार

Divya Mittal Politics: उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को…

58 minutes ago